जमशेदपुर और सरायकेला से हटाए गए पीयूष पांडेय और निधि द्विवेदी ने मांगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
झारखंड कैडर के IPS अधिकारी पीयूष पांडेय और निधि द्विवेदी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। दोनों को हाल में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां SP पद से हटाया गया था।

Piyush Pandey : झारखंड कैडर के दो सीनियर आईपीएस (IPS) अधिकारियों ने राज्य छोड़कर केंद्र सरकार की सेवा (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति) में जाने की इच्छा जताई है। पुलिस मुख्यालय में फिलहाल नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईपीएस पीयूष पांडेय और उनकी पत्नी आईपीएस निधि द्विवेदी ने इसके लिए औपचारिक आवेदन दिया है।
SP पद से हटाए जाने के बाद से थे वेटिंग में
बता दें कि हाल ही में आईपीएस पीयूष पांडेय को जमशेदपुर और उनकी पत्नी निधि द्विवेदी को सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी (SP) पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों अफसरों को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था, जहां वे अपनी नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे।
राज्य सरकार से मंजूरी मिलते ही जाएंगे केंद्र
दोनों IPS अफसरों की ओर से दिए गए इस आवेदन पर अब राज्य सरकार को फैसला लेना है। राज्य सरकार से एनओसी (NOC) और हरी झंडी मिलते ही दोनों अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना हो जाएंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डोरंडा में 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन खाली कराने की तैयारी, 48 घंटे का अल्टीमेटम!

रिनपास निदेशक की भर्ती पर क्यों नाराज हैं बाबूलाल मरांडी?, CM को पत्र लिखकर की ये मांग







