झारखंड में भी हो रही पेट्रोल क्राइसिस की शुरुआत !!
झारखंड में भी धीरे धीरे हो रहा है पेट्रोल क्राइसिस।पेट्रोलियम कम्पनियों ने सप्लाई के शर्त में कर दी है कड़ाई। सप्लाई और क्रेडिट के शर्तों में हुए बदलाव।पहले के मुताबिक अब मिलेगा सीमित पेट्रोल। पेट्रोल पंप संचालकों के लिए बढ़ रही है परेशानी ।

मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति थमने का नाम नहीं ले रहा है । इसका प्रभाव भारत में भी पड़ रहा है । पहले इसका अटैक लोगों के किचेन में जलने वाले गैस चूल्हे पर हुआ तो अब पेट्रोल और डीजल भी इसके घेरे में आ रहे है । राजधानी रांची में भी पेट्रोल पंपों पर इसका असर देखने को मिल रहा है । रांची के कई पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर है । दरअसल मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण भारत में पेट्रोलियम क्राइसिस की शुरुआत हो गई है । पेट्रोल पंप संचालकों के लिए आर्थिक तालमेल बैठाना मुश्किल हो रहा है । पेट्रोलियम कंपनियां पहले जिस तरह पेट्रोल सप्लाई करती थी उस पर अब कड़े नियम लागू किए जा रहे है । इन नियमों के वजह से पेट्रोल डीलरों के लिए संचालन मुश्किल होता जा रहा है । पेट्रोल पंप संचालकों की माने तो पहले पेट्रोलियम कंपनियां क्रेडिट पर पेट्रोल सप्लाई करती थी लेकिन अब उस क्रेडिट पर भी धीरे धीरे रोक लगाया जा रहा है । वही अब तक पेट्रोल की सप्लाई पर कोई कैंपिंग नहीं की गई थी। लेकिन अब कई ऐसी पेट्रोल कंपनी है जो सप्लाई के लिए कैंपिंग कर रही है। अब ऐसे में पेट्रोल पंप चलाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है । झारखंड की राजधानी रांची में भी इसका असर दिख रहा है । कई ऐसे पेट्रोल पंप है जो 2-3 दिन बंद रह रहे है। पेट्रोल की सप्लाई के लिए एडवांस मांगा जा रहा है और पेट्रोल के सप्लाई पर कैंपिंग के कारण सीमित पेट्रोल की सप्लाई हो रही है । अब ऐसी स्थिति में कई पंप मालिक बाजार से उधार लेने को मजबूर हो रहे है जिसके कारण कई दिनों तक पेट्रोल पंप बंद हो रहा है । रांची में पेट्रोल की कीमत लगभग ₹97.86 - ₹98.20 प्रति लीटर के बीच है । वही डीजल की कीमत ₹92.62/लीटर है । आने वाले दिनों में यह कीमत बढ़ने की भी पूरी संभावना दिख रही है । प्रीमियम पेट्रोल, जिसे पावर या स्पीड पेट्रोल कहा जाता है सामान्य से अधिक महंगा होता है। जो ₹100 प्रति लीटर के पार (लगभग ₹104-₹106+) जा सकता है। पेट्रोल की सटीक दरें दैनिक रूप से बदल सकती हैं। ऐसे में इसका असर लोगों के जेब पर भी पड़ेगा । फिलहाल रांची में लोगों को पेट्रोल मिल रहा है लेकिन आने वाले दिनों में यह स्थिति क्या होगी यह कह पाना मुश्किल है ।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

21 अप्रैल को JPSC से चयनित 63 CDPO को CM हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र

Ranchi में ईंट भट्ठा कारोबारी से उग्रवादी संगठन ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, FIR दर्ज







