NAXATRA NEWS
RANCHI: राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश होने के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ा है. लगातार कटाव के कारण नदी के किनारे बसे लोगों में दहशत है. हरमू नदी के किनारे बसे लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर नगर निगम से गुहार लगायी है.
लगातार नदी की मिट्टी का कटाव होने से नदी के किनारे बसे घर-मकान पर खतरा मंडरा रहा है. लोगों के घरों तक पानी पहुंच चुका है,जिसके कारण लोगों में डर का माहौल है.
बता दें कि हरमू नदी के किनारे लगभग 50 से ज्यादा घरों में परिवार बसे हैं और कटाव के कारण लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं.अब देखने वाली बात होगी कि नगर निगम इस पर क्या कार्रवाई करती है.









