गिरिडीह में एक बाइक की दूसरी बाइक से हुई जबरदस्त भिडंत, एक की मौत, 15 दिन पहले हुई थी शादी
गिरिडीह में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि युवक की पिछले 15 दिन पहले ही शादी हुई थी. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Giridih News: गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो के पास कोयला लदी बाइक और एक अन्य बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई. जिससे घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मृतक राजधनवार थाना क्षेत्र का निवासी था. जिसकी पिछले 15 दिन पहले ही शादी हुई थी. उसके हाथों से अबतक मेहंदी के रंग भी नहीं उतरे थे, और उसने शादी के कुछ दिनों बाद ही दुनिया को अलविदा कर दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, टक्कर के बाद कोयला लदी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया है.
इधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद फरार अन्य बाइक चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में 3rd झारखंड NEOCON का आगाज़, नवजातों के उन्नत इलाज पर तीन दिवसीय मंथन

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त आदेश चालयामा स्टील प्लांट में पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश







