नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा
बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार जल्द ही इस्तीफा देंगे, इसके बाद उन्हें Z+ सुरक्षा प्रदान की जाएगी. इसे लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है गया है.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी. इसे लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें नीतीश कुमार के भविष्य में बिहार के CM पद से इस्तीफे का जिक्र किया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते वर्तमान समय में नीतीश कुमार को SSG की सुरक्षा मिलने वाली है वहीं इस आदेश के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार जल्द ही इस्तीफा देंगे.
बता दें, पुलिस महानिदेशक के नाम लिखे गए पत्र में साफ कहा गया है कि नीतीश कुमार को 'बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट- 2000' के तहत सुरक्षा प्रदान की जाएगी. वर्तमान समय में नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित हुए हैं और आने वाले समय में मुख्यमंत्री पद और बिहार विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर वे राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
ये भी पढ़ें- भागलपुर में इंसानियत हुई शर्मसार ! नाबालिग लड़का ने 9 साल की बच्ची से किया रेप
जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उन्हें Z+ कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है. अनुरोध है कि इन्हें राज्य सरकार के फैसले के आलोक में सुरक्षा प्रदान करने की कृपा की जाए.

नीतीश का राज्यसभा तक का सफर
बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ लेने के महज 4 महीने बाद पिछले महीने की शुरुआत में ही राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा भरा है. उनके इस निर्णय से पटना सहित पूरे बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है इसके अलावे यह अटकलें भी लगाई जा रही है कि अब बिहार में CM की कुर्सी पर उनका उत्तराधिकारी कौन बनेगा. बता दें, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और NDA के कई अन्य उम्मीदवार भी मौजूद थे.
आपको बता दें, बिहार विधानसभा में बीते 16 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसमें नीतीश कुमार को 44 विधायकों के वोट मिले. इससे उनकी जगह अब भारतीय संसद के उच्च सदन में जगह पक्की हो गई है. वहीं इस चुनाव के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि बिहार विधानसभा की सदस्यता और बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार जल्द ही अपना इस्तीफा देंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, प्रशासन ने कहा- 70 दिन का स्टॉक सुरक्षित

बिहार में मजह 15 हजार के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी






