NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की जांच करेगी CBI
NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद CBI जांच के आदेश

NEET UG Exam 2026 Cancelled: केंद्र सरकार ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है, साथ ही कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें शीघ्र ही घोषित की जाएंगी. बता दें, नीट परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है.
यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक की आशंका के बीच विवाद फिर से बढ़ गया. बयान में NTA ने यह भी कहा है कि NEET UG परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी. इसके लिए जल्द ही नई तरीखों का ऐलान किया जाएगा. NTA ने कहा कि बीते 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के दौरान यह निर्णय लिया गया है.
NTA के अनुसार, परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए 8 मई को केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेजा गया था. जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई. पेपर लीक होने को लेकर CBI को भी जांच के आदेश दिए गए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लातेहार में मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों पर गिरा विद्यालय का छज्जा ! कई घायल, दो को लगी गंभीर चोट

बगोदर के रोहित साहू बने गिरिडीह जिला विज्ञान टॉपर, परिवार में जश्न का माहौल







