शाहजहाँपुर कैंट में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा NEET छात्र गिरफ्तार
शाहजहाँपुर कैंट में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा NEET छात्र गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर छावनी इलाके में Indian Army की वर्दी पहनकर खुद को वरिष्ठ ब्रिगेडियर बताने वाले एक 21 साल के युवक को सेना और मिलिट्री इंटेलिजेंस (Military Intelligence) ने मिल कर पकड़ लिया है। युवक की उम्र 21 साल है और उसका नाम आर्यन वर्मा है, जो कथित तौर पर काफी समय से फर्जी सैन्य परिचय के सहारे कैंट एरिया में घूम रहा था। ये मामला तब सामने आया जब स्थानीय पूर्व सैनिकों और कुछ सैन्य अधिकारियों को उसकी हरकतों को लेकर शक हुआ। आर्यन अक्सर सेना के झंडे वाली निजी गाड़ी में आता-जाता नजर आता था, और उसके साथ निजी सुरक्षा वाले बाउंसर भी होते थे। उन बाउंसरों में से कुछ लोग अपने आप को NSG कमांडो कहने लगते थे, इस वजह से लोगों के बीच उसकी छबि एक बड़े सैन्य अधिकारी बन गई थी।
आरोपी को पकड़ने के लिए सेना ने एक तरह से जाल बिछाया। पूर्व सैनिक सतीश सिंह चौहान और सुदेश मिश्रा ने मिलिट्री पुलिस के साथ मिल कर शहीद संग्रहालय में बच्चों की काउंसिलिंग के नाम पर एक कार्यक्रम करा डाला , फिर आर्यन को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया। जैसे ही वह पूरी सैन्य वर्दी में कार्यक्रम स्थल पहुंचा, पहले से मौजूद अधिकारीयों ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद तलाशी ली गई तो उसके पास से कई चीजें बरामद हुईं। इनमें एक फर्जी ब्रिगेडियर पहचान पत्र, आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) के डीन की नकली सील वाला दूसरा आईडी कार्ड, एक सेना की रेजिमेंटल छड़ी और एक डमी एयर पिस्टल शामिल बताई गई। पूछताछ में ये भी बात सामने आई कि वह दो निजी सुरक्षाकर्मियों को रोजाना लगभग ₹2,000 देकर साथ रखता था, यानी साथ में “security unit” जैसा माहौल तैयार करता था।
प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि आर्यन दिल्ली में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कई बार असफल होने के बाद उसने घर वालों से झूठ बोला कि उसका चयन सेना के मेडिकल विंग में ब्रिगेडियर स्तर के पद पर हो गया है और उसकी पोस्टिंग चंडीगढ़ के कमांड हॉस्पिटल में हुई है। फिर उसने गुरुग्राम से नकली वर्दी और फर्जी कागजात तैयार करवाए था। अभी बरेली से आई आर्मी इंटेलिजेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारी ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस फर्जीवाड़े का संबंध किसी बड़े नेटवर्क , या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई एंगल तो नहीं है। पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है कि सैन्य जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, CRPF-CISF की दोहरी सुरक्षा में होगी NEET पुनर्परीक्षा

पलामू के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत, शहर में शोक की लहर







