NAXATRA NEWS
Bihar Election 2025 – शिवहर निर्माता स्वर्गीय पंडित रघुनाथ झा के परपौत्र नवनीत झा को आरजेडी से टिकट मिलते ही रविवार देर शाम शिवहर पहुंचकर चुनावी बिगुल फूंका. वहीं नवनीत झा के पहुंचने पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.
इस दौरान नवनीत झा ने कहा कि बाहरी भागो शिवहर बचाओ को लेकर लालू प्रसाद यादव ने हमें आरजेडी पार्टी से टिकट देकर हमपर भरोसा जताया है. मैं शिवहर की जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगा.
उन्होंने कहा कि ऐसे-ऐसे कैंडिडेट यहां हैं, जिसको शिवहर की धरातल के बारे में कुछ पता नहीं है. साथ ही कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार बनेगी और बिहार में फिर जनता का राज कायम होगा.









