MP: भाई की बरसी के दिन दो बहनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भाई की बरसी को लेकर घर में कार्यक्रम चल रहे थे, किसी ने नहीं सोचा था कि भाई की बरसी के दिन घर की दोनों बच्चियों का साथ भी हमेशा के लिए छूट जाएगा. दोनों बहनों की तालाब में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई.

MP (Maihar): मध्यप्रदेश के मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा तालाब में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां भाई की बरसी के दिन ही दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
चार लड़कियां तालाब में गई थी नहाने
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती आंचल के भाई की आज बरसी थी, जिसके चलते घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान आंचल अपनी तीन अन्य बहनों के साथ पास स्थित पटेहरा तालाब में नहाने के लिए चली गई. नहाते समय अचानक गहराई में जाने से चारों लड़कियां डूबने लगीं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और किसी तरह दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, आंचल सहित दो बहनों को नहीं बचाया जा सका और उनकी डूबने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बहनों की असमय मौत से परिवार में मचा कोहराम
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. जिस घर में भाई की बरसी का कार्यक्रम चल रहा था, वहीं अब दो बेटियों की असमय मौत से कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट: अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: बड़वानी जिले में सड़क नहीं, मरीज को झोली में डालकर हॉस्पिटल ले जाते हैं ग्रामीण

गोड्डा में पढ़ने लिखने की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम, अपराधियों ने मचाया था आतंक, SIT के जाल में फंसे सभी आरोपी







