Motihari: अस्पताल में मनमानी चरम पर, मरीजों के साथ लापरवाही पर भड़के विधायक
विधायक राणा रणधीर ने कहा कि उन्हें लगातार मरीजों के इलाज में लापरवाही और इंज्यूरी रिपोर्ट बनाने के नाम पर अवैध उगाही की शिकायतें मिल रही हैं.

Bihar (East Champaran): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को विधायक राणा रणधीर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में एक बार फिर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार अनुपस्थित पाए गए, जिस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई.
विधायक ने दूरभाष पर मोतिहारी के सिविल सर्जन से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की. उन्होंने डॉ. इंद्रजीत कुमार और डॉ. अविनाश कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अस्पताल में आए मरीजों का इलाज आयुष डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है, जबकि एक 60 वर्षीय मरीज की उम्र रिकॉर्ड में 90 वर्ष दर्ज कर दी गई.
विधायक राणा रणधीर ने कहा कि उन्हें लगातार मरीजों के इलाज में लापरवाही और इंज्यूरी रिपोर्ट बनाने के नाम पर अवैध उगाही की शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि करीब छह माह पूर्व भी किए गए निरीक्षण में ऐसी ही स्थिति पाई गई थी, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार वे इस मामले की शिकायत सिविल सर्जन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से करेंगे. साथ ही इंज्यूरी रिपोर्ट के नाम पर अवैध वसूली और पीड़ितों के शोषण को लेकर स्वयं आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना में शिकायत दर्ज कराएंगे.
मौके पर डॉ. संतोष कुमार रंजन, रवि कुमार पासवान, हेल्थ मैनेजर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में अपराधियों पर चला कानून का हथौड़ा, महाकुर्की अभियान से मची हलचल

सुपौल में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार







