NAXATRA NEWS: विधायक प्रेम कुमार ने अनोखी मिशाल पेश की, साइकिल से मतदान केंद्र पहुंचकर प्रेम कुमार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
Bihar Election 2025- बिहार सरकार के मंत्री और गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने मतदान के दिन एक अनोखी मिसाल पेश की. वे गया शहर के बाटा मोड़ स्थित अपने मतदान केंद्र पर साइकिल चलाकर पहुंचे. उनका यह कदम सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से था. डॉ. प्रेम कुमार जब साइकिल पर सवार होकर निकले, तो लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं. आमतौर पर नेताओं को सुरक्षा घेरों और गाड़ियों के काफिले में देखा जाता है, लेकिन उनका यह सादगीपूर्ण अंदाज़ मतदाताओं को खूब पसंद आया.









