झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिखाई हरी झंडी
झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की तरफ से कार्यक्रमों की एक लंबी श्रृंखला तैयार की गई है. जिसके तहत आज राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली गांव खूंटी के ऊलिहातू गांव तक जाएगी.

Ranchi: झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर आज गुरुवार (13 नवंबर 2025) को राजधानी रांची में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. दरअसल बता दें, झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की तरफ से कार्यक्रमों की एक लंबी श्रृंखला तैयार की गई है. जिसके तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

इस बीच राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास से आज राज्य के पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रैली धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला के ऊलिहातू गांव तक जाएगी. इसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है.
वहीं इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बेहद ही खुशी की बात है कि जिन पूर्वजों ने अलग राज्य के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. आज उन्हीं के संघर्ष के परिणाम के रूप में झारखंड आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है. उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से झारखंड के गांव-गांव तक संदेश देने का काम किया जा रहा है. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि झारखंड समृद्ध विकसित और सबल राज्य बने.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






