गिरिडीह के मानसरोवर तालाब में जुटी सुहागिनें और कुंवारी कन्याएं, विधि विधान से किया गणगौर पूजन
मानसरोवर तालाब में बड़ी संख्या में सुहागिनें जुटी. बता दें, जीण माता समिति और ब्राह्मण महिला समिति की ओर से गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया.

Giridih News: गिरिडीह में आज मारवाड़ी समाज में सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं के लिए मनाए जाने वाला पर्व गणगौर धूमधाम से मनाया. इस दौरान शहर के मानसरोवर तालाब में बड़ी संख्या में सुहागिनें जुटी. बता दें, जीण माता समिति और ब्राह्मण महिला समिति की ओर से गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया. दोनों समितियों ने पूजन समारोह को सफल बनाने में उषा डोकानिया, रिया शर्मा, माया बसावटिया, रीता संथालिया, कविता डोकानिया की खास भूमिका रहा. 
गणगौर पूजन में सुहागिनों के साथ कुवांरी कन्याओं की भीड़ इस दौरान सोलह श्रृंगार कर मानसरोवर तालाब पहुंची. जहां पर्व के पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं और कन्याओं ने भगवान शिव के रूप में इसर और माता पार्वती के रूप में गणगौर की मूर्तियों की पूजा अर्चना की. और सुहाग के लंबी आयु की कामना की, जबकि कुंवारी कन्याओं ने जीवन में अच्छा वर प्राप्ति के लिए ईसर और गणगौर का पूजा अर्चना की.
आपको बता दें, होलिका दहन के राख से गणगौर पूजा अर्चना की जाती है. करीब 21 दिनों के पूजा अर्चना के बाद 22 दिनों बाद दोनों की मूर्तियों को जलस्त्रोत में विसर्जन किया जाता है. लिहाजा, गणगौर के लोकगीतों के बीच दोनों की मूर्तियों को तालाब में विसर्जन किया गया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

सरायकेला में कांग्रेस का SIR प्रक्रिया पर कड़ा पहरा, जिला अध्यक्ष राज बागची ने दी चेतावनी







