मलेरिया विभाग के कर्मचारी की हैवानियत, 14 साल की बच्ची को बहलाकर घर बुलाया.. बनाया हवस का शिकार
जमशेदपुर में 45 साल के दरिंदे ने 14 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है. बहलाकर रात के 12 बजे अपने घर ले जाने के बाद उसने हैवानियत की, फिर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी.

Jamshedpur, Jharkhand: जमशेदपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां सदर अस्पताल के मलेरिया विभाग में कार्यरत 45 वर्षीय एक कर्मचारी ने 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है. मामला उजागर हुआ तो लोगों ने आरोपी को घेर लिया, इस दौरान वहां खूब हंगामा हुआ. वहीं दरिंदा आरोपी फरार बताया जा रहा है.
हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई. वहां बच्ची का इलाज चल रहा है. जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है.
जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है. आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी बच्ची को मंगलवार की रात अपने घर ले गया था. गर्मी काफी थी तो बच्ची रात करीब 12 बजे अपने घर के आंगन में बैठी थी. इसी दौरान आरोपी जबरन उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दे दिया. साथ ही किसी को कुछ बताने से भी मना किया. धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो जान से हाथ धो बैठेगी.
रात करीब 3 बजे बच्ची अपने घर वापस लौटी. लेकिन डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई. बुधवार सुबह उसने अपनी बड़ी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ. आसपास के लोग मौके पर जुटे और आरोपी को घेरकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला.
बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं. आरोपी सरायकेला खरसावां जिला स्थित गम्हरिया में मलेरिया विभाग का कर्मचारी है. परसुडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
(जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के मधुबन में भाजपा के दो दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत

गिरिडीह पुलिस ने दो किशोरियों को दिलाई देह व्यापार से मुक्ति, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार







