मोतिहारी में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर गंडक नदी में पलटी नाव, भाई-बहन लापता
मोतिहारी के अरेराज में गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई है जिससे नदी में डूबकर भाई-बहन लापता हो गए है. बताया जा रहा है कि दोनों दोनों पशु के लिए चारा लाने गए थे.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी जिले के अरेराज में एक बड़ा हादसा हुआ है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल, गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर डूब गई है. जिसमें सवार दो लोग लापता हो गए है. यह हादसा जिले के गोविंदगंज थाना इलाके के सरैया पिपरा गांव के पास स्थित गंडक नदीं में हुआ है.
नाव हादसे में हीरालाल महतो और निभा कुमारी लापता हो गए हैं, बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन है और वे पशुओं के लिए चारा लाने गए थे. हादसे के वक्त नाव में कुल 5 लोग बैठे थे. जानकारी के अनुसार, जब नाव नदी की मुख्य धारा में पहुंची, अचनाक अनियंत्रित हो गई और पलट गई. इस दौरान नाव में सवार सभी लोग नदी के गहरे पानी में डूब गए. हालांकि, 3 लोग किसी तरह तैरकर नदी से सुरक्षित बाहर निकल आए. लेकिन हीरालाल और निभा नदी के पानी में लापता हो गए, इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है.
इधर, इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अरेराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई है, अरेराज प्रभारी सीओ सह आरओ विनोद पांडेय और गोविंदगंज थाना पुलिस ने मौक पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया. जिला प्रशासन की तरफ से SDRF टीम को बुलाने की प्रक्रिया जारी है जिससे नदी में लापता दोनों भाई-बहन की तलाश तेज की जा सकें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाइक सवार को बचाने के दौरान पुल के रेलिंग से जा टकराई सिविल सर्जन की स्कॉर्पियो, अस्पताल में भर्ती

Motihari के बापू ऑडिटोरियम में गूंजा रामनाम, शबरी भक्ति प्रसंग से श्रद्धालु भावविभोर







