रामनवमी महापर्व आज, चारों तरफ जय श्रीराम के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण
हिंदू धर्म में यह त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक है रामनवमी का पर्व 9 दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है

Rama Navami 2026: आज, शुक्रवार (27 मार्च 2026) को महानवमी है. आज पूरे हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में यह त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक है रामनवमी का पर्व 9 दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है इस महापर्व को भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है.
चैत्र माह के नवमी की तिथि और समय
इस बार तारीखों को लेकर थोड़ा अंतर होने के कारण महारामनवी का यह पर्व 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को मनाया जा रहा है. मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म दोपहर के समय हुआ था, इस कारण रामनवमी के दिन दोपहर का समय बेहद खास माना जाता है. पंचांग के मुताबिक, इस बार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे शुरू हो चुकी थी और आज यानी 27 मार्च की सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रही. उदय तिथि के आधार पर रामनवमी 27 मार्च 2026 को मनाई जा रही है.
रांची में रामनवमी की धूम, तपोवन मंदिर में CM ने की पूजा
इधर, रामनवमी को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में लोग काफी उत्साहित है. रांची की सड़कें और चौक-चौराहें केसरिया रंगों से पटा है. चारों तरफ जय श्रीराम के जयकारे की गूंज है जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. रांची में महारामनवमी की धूम है.
रांची के निवारनपुर स्थित तपोवन मंदिर में सुबह से ही राम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. भक्त राम दरबार में हाजरी लगा रहे हैं. आज महारामनवमी के शुभ अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी तपोवन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के दरबार में हाजरी लगाई. वे अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा की.
आपको बता दें, आज शहर के अलग-अलग हिस्सों से भक्तों द्वारा भव्य जुलूस (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी जिसका समापन तपोवन राम मंदिर में होगा. रामनवमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है,
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सशर्त दी जमानत







