Ranchi में महा रामनवमी की धूम, बारिश ने बढ़ाई शोभा यात्रा की रौनक
शहर की सड़कें और चौक-चौराहे जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा है. चारों तरफ वातावरण राममय और भक्तिमय हो चुका है. शहर की सड़कों पर भव्य जुलूस भी निकल चुका है. जिसका नजारा देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गए हैं.

Ram Navami 2026: राजधानी रांची में महा रामनवमी की धूम है. इस वक्त शहर की सड़कें और चौक-चौराहे जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा है. चारों तरफ वातावरण राममय और भक्तिमय हो चुका है. शहर की सड़कों पर भव्य जुलूस भी निकल चुका है. जिसका नजारा देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गए हैं. शहर की भिन्न-भिन्न हिस्सों से यह भव्य जुलूस निकला गया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
राजधानी के अलग-अलग जगहों से निकला जुलूस मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक से होते हुए निवारणपुर स्थित राम जनकी तपोवन मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त होगा. 
रामनवमी की भव्य जुलूस के के बीच रांची का मौसम अचानक बदल गया और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी. लेकिन लोगों ने घबराने के बजाय इसका आनंद उठाया. बारिश में भी लोग झूमने लगे और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहें. यह दृश्य देखने में काफी आकर्षक और मनोरम लगा. लोग आस्था और भक्ति के साथ झूमते हुए आगे बढ़ते रहें.
अल्बर्ट एक्का चौक के समीप एक भव्य मंच का निर्माण किया गया है जहां पर कलाकार झांकियां प्रस्तुत कर रहे और सड़क पर कई कलाकार एक से बढ़कर एक करतब दिखा रहे हैं जिसे लोग अपने फोन के कैमरों में कैद करते दिखे. लोगों में उत्साह देखते ही बन रही है अल्बर्ट एक्का चौक पर जुलूसों का संगम देखते ही बन रही है. रामनवमी भव्य शोभा यात्रा और जुलूस अब भी जारी है. तो आइए हम आपको दिखाते हैं राजधानी रांची में निकाले गए भव्य जुलूस की अलग-अलग तस्वीरें...






specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच हुए Mou का हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा लाभ- CM हेमंत सोरेन

Ranchi में Best Friend के बर्थडे पार्टी के पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपी को दबोचा







