ग्वालियर में हत्या के बाद सामने आया LIVE Video, बदमाशों ने युवक को लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक...
MP के ग्वालियर में कालू सेन हत्याकांड मामले में हमला करने का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें बदमाश युवक पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं.

Gwalior / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कालू सेन हत्याकांड मामले में हमला करने का सनसनीखेज लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें आधा दर्जन बदमाश युवक पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, बदमाशों द्वारा आपसी रंजिशों के कारण उसपर 8 मई 2026 को जानलेवा हमला किया गया था. घटना के तुरंत बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान 9 मई को उसकी मौत हो गई.
बता, यह पूरा मामला जिले के थाटीपुर थाना इलाके का है जहां बदमाशों ने टीकमगढ़ से आए युवक कालू सेन पर लाठी-डंडों से हमला किया था. वहीं इस घटना के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी प्रिंस गुर्जर को दबोच लिया है हालांकि, इस घटना में संलिप्त अन्य 7 आरोपी अब भी फरार है. फिलहाल, थाटीपुर थाना पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल करते हुए फरार सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद
वीडियो में कुछ बदमाश हाथों में लाठी-डंडा लिये कालू सेन दौड़ाते हुए उसपर हमला करते है इसी बीच कालू अचानक नीचे जमीन पर गिर जाता है लेकिन बदमाश उन्हें बेरहमी से पीटते ही रहते हैं. इस बीच एक बदमाश ने सड़क किनारे खड़ी एक साइकिल उठाया और उसे कालू सेन के ऊपर पटक दिया. इस बीच बदमाश उसे लगातार मारते रहे. हालांकि, आसपास के लोगों ने एकजुट होकर बदमाशों को वहां से भगाया और युवक को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचा. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







