चतरा में आसमानी बिजली का कहर: प्रतापपुर में वज्रपात की चपेट में आया 11 वर्षीय बालक, हालत गंभीर
चतरा में असमानी बिजली की चपेट में आने से एक 11 वर्ष का बच्चा गंभीर रुप से झुलस गया है. बताया जा रहा है कि वह अपने घर पास ही मैदान में गाय हांकने गया था.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में मेघ-गरज और वज्रपात के साथ तेज बारिश हुई. ताजा खबर चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड का है जहां कुदरत का कहर देखने को मिला है. जानकारी के अनुसार, यहां मैराग गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 11 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया.
व्रजपात की चपेट में आने के बाद बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि मैराग गांव निवासी विनोद यादव का पुत्र आनंद कुमार घर के समीप मैदान में गाय हांकने गया था. इस बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला और कड़कती बिजली के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. और भारी मेघ गर्जन के साथ हुए वज्रपात का उसे सीधा झटका लगा.
झटका लगते ही बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर पहुंचाया. चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
वहीं, प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. ताकि वे खुद को सुरक्षित रख सकें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







