हजारीबाग की सड़कों पर जान जोखिम में!, अस्पताल के पास बड़े-बड़े गड्ढे
हजारीबाग शहर की बदहाल सड़कें इन दिनों आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं।


Hazaribagh: हजारीबाग शहर की बदहाल सड़कें इन दिनों आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। सदर अस्पताल के आसपास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी टोटो और स्कूटी चालकों को हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण बीते एक दिन में ही एक दर्जन से अधिक टोटो पलट चुके हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
टोटो और स्कूटी चालकों के लिए बनी मुसीबत
सदर अस्पताल के आसपास सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी हो रही है। अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को खराब सड़क के कारण संभलकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी जमा होने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है।
मुन्ना सिंह ने उठाई आवाज
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने आवाज उठाई है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थिति पर ध्यान देने की मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन का भी ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में राधा स्वामी संगठन फर्जीवाड़े में मास्टरमाइंड की पत्नी और दो मैनेजर गिरफ्तार, थाने के बाहर हंगामा

लवकुश शर्मा की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, 10 संदिग्ध हिरासत में!







