BREAKING: देर रात रांची के दो बार में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
गोंदा थाना क्षेत्र के दो बार में रांची पुलिस ने मारा छापा। अनियमित रूप से शराब परोसने पर की गई कार्रवाई।

राजधानी रांची के रातु रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के एक बार लार्ड ऑफ ड्रिंक (LOD) एवं गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित पंचरत्न हाइट के रोमियोलेन बार में पुलिस की रेड पड़ी है । रात के करीब 12:45 में रांची पुलिस ने दोनों बार में गहन जांच अभियान चलाया।

यह जांच अभियान अनियमित रूप से शराब परोसने और देर रात तक तेज गाने बजाने के लिए किया गया । पुलिस की अचानक रेड पड़ने से पार्टी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया । बार को पुलिस ने तुरंत खाली कराया और पूरे बार की जांच भी है । सूत्रों की माने तो पुलिस ने ड्रग्स को लेकर भी अपनी जांच की है जिसमें लोगों की भी जांच की गई । हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है ...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नाबालिग से यौन दुर्व्यवहार के आरोप में तीन किशोर निरुद्ध, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का भी आरोप

21 साल की अंजू की मौत का रहस्य! गले के निशान देखकर परिवार ने...







