झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज पूरी तरह ठप
झारखंड में 1 मई से 4 मई तक झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन होने के कारण जमीन रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और लगान रसीद का काम पूरी तरह से ठप रहेगा.

Ranchi News: झारखंड में आज यानी 1 मई से आगामी 4 मई 2026 तक जमीन रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज और लगान रसीद का काम पूरी तरह से ठप रहेगा. इसके अलावे ऑनलाइन आमीन बुकिंग सहित सभी तरह की भूमि से संबंधित सेवाएं बंद रहेगी. दरअसल आपको बता दें, झारभूमि का सर्वर डाउन रहेगा. और इसी वजह से ये सभी सेवाएं प्रभावित होंगी. बता दें, इसे लेकर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से सभी अवर निबंधकों को पत्र भेजा दिया गया है.
विभाग ने स्व-मोटो म्यूटेशन में ट्रांजेक्शन सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है विभाग ने बताया है कि झारभूमि सॉफ्टवेयर में एक हफ्ते से तकनीकी समस्याएं आ रही है जिसके कारण मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित हुई हैं पिछले एक हफ्ते से मैरिज रजिस्ट्रेशन का कार्य भी पूरी तरह ठप है. पिछले 29 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन पेमेंट शुरू हो चुका है लेकिन सर्वर के धीमा (Slow) होने के कारण भुगतान प्रक्रिया में समस्याएं आ रही हैं जिससे एक हफ्ते से रजिस्ट्रेशन कार्य नहीं हो पा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ आज 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश







