KKR vs SRH: कमजोर गेंदबाजी प्रदर्शन की परीक्षा घड़ी, आज कौन मारेगा बाजी !
कोलकाता के प्रसिद्ध ईडेन गार्डेंस मैदान पर KKR और SRH भिड़ने वाले हैं. दोनों टीमों के गेंदबाजी प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगी. गौरतलब है कि दोनों टीमें अपने-अपने पहले मुकाबले में 200 से अधिक रन मारकर भी हार गई थी.

KKR vs SRH: कोलकाता और हैदराबाद के पहले मुकाबलों में एक बात समान थी. दोनों टीमों ने 200 से अधिक का स्कॉर बोर्ड पर लगा दिया. लेकिन कमजोर गेंदबाजी के कारण उसे डिफेंड नहीं कर सके. आज का यह मुकाबला दोनों टीमों की इसी पक्ष पर परीक्षा के जैसा साबित होगा. देखना होगा कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विरोधी टीम को कितने रनों का लक्ष्य देती है. वहीं अधिक नजर गेंदबाजों पर ही रहने वाली है.
बल्लेबाजों को कितना साथ देगी ईडेन गार्डेंस की पिच
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां सपाट सतह और अच्छी उछाल के कारण रनों की बारिश होती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. ओस के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 180 के आसपास रोका जा सकता है. वहीं चेज करते हुए 180 के करीब का लक्ष्य हासिल करने में कुछ आसानी हो जाती है.
दोनों टीमों की प्लेइंग XII
केकेआर-एमआई मैच के दौरान, ऐंठन के कारण रहाणे बीच मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए थे. हालांकि, अब वे पूरी तरह फिट हैं और एसआरएच के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद है. मुख्य कोच अभिषेक नायर द्वारा खराब फॉर्म में चल रहे वरुण को टीम में बनाए रखने के कारण टीम में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है. वहीं कप्तान रहाणे ने 40 गेंदों पर ताबड़तोड़ 60 रन बनाए थे. जिनसे अपनी टीम के लिए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स : कोलकाता नाइट राइडर्स: 1. फिन एलन, 2. अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 3. कैमरून ग्रीन, 4. अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), 5. रिंकू सिंह, 6. रमनदीप सिंह, 7. अनुकूल रॉय, 8. सुनील नरेन, 9. वैभव अरोड़ा, 10. वरुण चक्रवर्ती, 11. ब्लेसिंग मुजाराबानी, 12. कार्तिक त्यागी
कार्स हाथ में चोट लगने के कारण आरसीबी के खिलाफ एसआरएच का पहला मैच नहीं खेल पाए थे. हालांकि उनकी हड्डी नहीं टूटी है, लेकिन केकेआर के खिलाफ मुकाबले के लिए उनका फिट होना मुश्किल है. इसका मतलब यह हो सकता है कि पेन अपनी जगह बरकरार रखें. प्लेइंग 12 में मलिंगा और लियाम लिविंगस्टोन के बीच भी मुकाबला हो सकता है.
सनराइजर्स हैदराबाद : 1. अभिषेक शर्मा, 2. ट्रैविस हेड, 3. ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), 4. हेनरिक क्लासेन, 5. नितीश कुमार रेड्डी, 6. अनिकेत वर्मा, 7. सलिल अरोड़ा, 8. हर्ष दुबे, 9. ईशान मलिंगा/लियाम लिविंगस्टोन, 10. डेविड पायने, 11. हर्षल पटेल, 12. जयदेव उनादकट
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CSK vs RR: धोनी की गैरमौजूदगी खलेगी.. या टीम करेगी जीत से आगाज !

मोराबादी में जिम्नास्टिक का दमदार प्रदर्शन: पृथ्वी देव को दोहरे स्वर्ण, उभरती प्रतिभाओं ने दिखाया दम






