Bihar Assembly Election 2025
Voting day - बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग को देखते हुए झारखंड कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के जीत का दावा किया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दावा किया है कि आम जनता का रुझान इंडिया गठबंधन की ओर है और बिहार की जनता बदलाव चाहती है. इसके साथ ही कहा कि पहले फेज की वोटिंग दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर बहुत कुछ तय कर देगी.









