दुर्गोत्सव के बीच कल्पना सोरेन पहुंची गिरिडीह, कई कार्यकर्मों में लेंगी भाग
कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी. इसके बाद क्षेत्र के पूजा पंडालों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गईं.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह के तेलीहीह में आयोजित डॉक्टर आई अहमद फूटबॉल टूर्नामेंट में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल होने पहुंची.इस दौरान उनके साथ मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और डीसी रामनिवास यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
सबसे पहले कल्पना सोरेन ने सर्किट हाउस में डीसी और एसपी से जिले में चल रही विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की. वहीं विधायक से मिलने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी. इसके बाद क्षेत्र के पूजा पंडालों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गईं.बता दें कि देर शाम विधायक कल्पना सोरेन फूटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होंगी.
इस मौक़े पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, जेएमएम कार्यकर्त्ता अभय सिंह, रॉकी सिंह समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना






