GIRIDIH : गिरिडीह जेएमएम कार्यालय में रविवार को जेएमएम महिला मोर्चा की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला मेहरा ने किया. बैठक में महिला मोर्चा के विस्तार पर चर्चा की गई और कहा गया कि अब शहर में मोर्चा को मजबूत करना जरुरी है. इसके लिए नगर कमेटी का विस्तार होने पर ही यह संभव है, क्योंकि शहर की महिलाओं को जानकारी भी नहीं की हेमंत सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है.
वहीं बैठक में चिंता जाहिर किया गया कि शिक्षा से अब भी महिलाएं वंचित है लिहाजा, शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. इसके अलावा बैठक में कई और मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
बैठक में ज्योति सोरेन, अनिता हेमब्रम, तानिया कुमारी, पूजा मुर्मू, सुमित्रा कुमारी, रत्न देवी, आरती देवी समेत कई महिलाएं शामिल हुई.









