आज शाम 5 बजे से थम जाएगा झारखंड नगर निकाय चुनाव का शोर, शराब की दुकानें भी होगी बंद
नगर निकाय चुनाव का चुनावी शोर आज शाम 5 बजते ही थम जाएगा. चुनाव प्रचार के थमते ही आज से कोई भी लाउडस्पीकर या प्रचार वाहन चलते हुए नजर नहीं आएंगे. इसके साथ ही आज शाम 5 बजे से शराब की दुकानें भी 24 फरवरी 2024 तक के लिए बंद हो जाएगी.

Jharkhand municipal elections: राज्य की सियासी गलियारों में इस वक्त झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज है. वहीं, आज, शनिवार (21 फरवरी 2026) को नगर निकाय चुनाव का चुनावी शोर शाम 5 बजते ही थम जाएगा. चुनाव प्रचार के थमते ही आज से कोई भी लाउडस्पीकर या प्रचार वाहन चलते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे.
चुनाव प्रचार के थमने के साथ ही आज शाम 5 बजे से शराब की दुकानें भी 24 फरवरी 2024 तक के लिए बंद हो जाएगी. चुनाव को लेकर 22 फरवरी 2026 (रविवार) को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान से सभी पोलिंग पार्टियां भी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे. मोरहाबादी मैदान में करीब 300 वाहनों को तैयार कर लिया गया है जिसमें पोलिंग पार्टी अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी. प्रशासन की तरफ से सभी स्कूल बसों को सरेंडर करने के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद स्कूल बसों को मोरहाबादी मैदान में रखा गया है.
रांची में बनाए गए कुल 900 पोलिंग बूथ
नगर निकाय चुनाव के लिए राजधानी रांची में कुल 900 पोलिंग बूथ बनाएं गए हैं जिसमें मतदान होंगे. बता दें, 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इसके बाद 27 फरवरी को मतगणना होगी. झारखंड नगर निकाय का चुनाव 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में मतदान होगा. चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता अपने मत के जरिए 542 मेयर/अध्यक्ष और 5569 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत फैसला लेंगे.
इधर, चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था और मतदाताओं के बीच शांति का माहौल बना रहें, इसे लेकर संबंधित विभागों और झारखंड पुलिस-प्रशासन ने आपसी सहमति से सख्त कदम उठाए है. प्रशासन ने आज, 21 फरवरी की शाम 5 बजे से पूरे राज्य में ड्राई डे घोषित किया है. जो 24 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे तक जारी रहेगा. यानी कि नगर निकाय चुनाव के संपन्न होने तक पूरे राज्य में शराब की बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह से रोक रहेगी.
रिपोर्ट- तनय खंडेलवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






