NAXATRA NEWS
RANCHI: झारखंड में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद राज्य के कई इलाकों में आसमान साफ हो गया है, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
राजधानी रांची, पलामू और लातेहार समेत कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस की जा रही है.
मौसम विभाग ने कहा कि यह संकेत है कि झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत होने वाली है. तापमान में तेजी से गिरावट होने वाली है.









