झारखंड में आदिवासी छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर का आज उद्घाटन करेंगे CM हेमंत सोरेन
राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोेरन आज 'दिशोम गुरू शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान' का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान विभागीय मंत्री सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे.

Ranchi: झारखंड में ST (झारखंड में अनुसूचित जनजाति) वर्ग के छात्रों के लिए राज्य सरकार बड़ी पहल की शुरुआत कर रही है. बता दें, राज्यभर के ST यानी कि अनुसूचित जनजाति के छात्रों को अब मुफ्त में NEET/JEE की तैयारी कराई जाएगी. इसे लेकर आज 22 दिसंबर 2025 (सोमवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान' का शुभारंभ करेंगे.
कार्यक्रम का आयोजन हिंदपीढ़ी स्थित आदिवासी मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजित की गई है. जिसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित होंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






