CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 3 नवंबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 3 नवंबर 2025 को झारखंड कैबिनेट की बैठत आयोजित की गई है. बैठक दोपहर तीन बजे प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी जिसमें सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.

Cabinet Meeting: रांची के धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) के आगामी 3 नवंबर 2025 (सोमवार) को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से 30 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को ही सूचित किया गया है.
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में हेमंत सरकार राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और अपनी मुहर लगा सकती है. इसके अलावे आगामी 15 नवंबर यानी झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती को लेकर भी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना






