JET की परीक्षा रद्द ! रांची-बोकारो के 2 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र में भारी लापरवाही के बाद आयोग ने की घोषणा
दो परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों में भारी लापरवाही के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग ने JET परीक्षा रद्द कर दी है. इसे लेकर आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है.

Gross negligence in JET exam: 19 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद JPSC की ओर से आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET/JET) भारी अव्यवस्था की वजह से एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है. बता दें, परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को राज्य भर के 6 जिलों में कुल 430 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया. लेकिन रांची और बोकारो जिले के दो परीक्षा केंद्रों में भारी गड़बड़ी सामने आई. जिसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों में जमकर हंगामा किया.
वहीं इस स्थिति को देखते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 2 परीक्षाओं को रद्द कर दी है जिससे अब इस अव्यवस्था ने राज्य में परीक्षा प्रबंधन की विश्वसनीयता पर एक बार फिर से पर सवाल खड़े कर दिए हैं. परीक्षा के रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. हालांकि आयोग ने इन विषयों की परीक्षा के लिए नई तारीखों के ऐलान करने की बात कही है.
JPSC ने आधिकारिक रूप से की परीक्षा रद्द करने की पुष्टि
बता दें, JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) ने इन दोनों केंद्रों की परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द करने की पुष्टि कर दी है इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है जिसमें आयोग की तरफ से प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए नई परीक्षा तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की बात कही गई है. इसके साथ ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही गई है.
जानें, परीक्षा के रद्द होने के कारण
आपको बता दें, बोकारो जिले स्थित सेक्टर 9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्रों की भारी कमी पाई गई. दरअसल, यहां 'शिक्षा' विषय की परीक्षा के लिए कुल 415 अभ्यर्थी पहुंचे, जबकि प्रश्नपत्र केवल 384 ही उपलब्ध हुए. यानी कि 32 प्रश्नपत्र कम पड़ गए. यह बात जैसे ही सामने आई, अभ्यर्थियों के बीच गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने परीक्षा केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया. जिससे बाद आयोग को यह परीक्षा रद्द करनी पड़ गई.
दूसरी ओर राजधानी रांची के शहीद चौक स्थित एएसटीवीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, परीक्षा केंद्र में उड़िया विषय की परीक्षा के प्रश्न पत्र अपठनीय पाए गए. अभ्यर्थियों के मुताबिक, प्रश्न पत्र स्पष्ट नहीं थे, जिसके कारण उनका परीक्षा देना संभव नहीं हो पाया. हालांकि इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इस परीक्षा केंद्र की परीक्षा भी रद्द करनी पड़ी.
प्रारंभिक जांच में ये बातें सामने आई है कि दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की मुख्य वजहें प्रश्न पत्र का ससमय उपलब्ध नहीं होना और तकनीकी त्रुटियों की वजह से प्रश्नपत्र का सही तरीके से प्रिंट नहीं होना है. परीक्षा प्रबंधन की इस लापरवाही ने JET के हजारों अभ्यर्थियों की मेहनत को प्रभावित किया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









