जमशेदपुर के SSP केवल घर से कार्यालय और कार्यालय से घर का सफर करते हैं, अपराध को लेकर बोले आदित्य साहू
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखण्ड सरकार पर सीधे तौर पर कई गंभीर आरोप लगाए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य भर में अपराध के आंकड़े काफ़ी बढ़ गये हैं. जमशेदपुर में विगत 11 दिनों से युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस खोज नहीं पाई. आदित्य साहू ने मांग कि त्वरित कार्रवाई कर पुलिस अपह्त युवा उद्यमी को सकुशल वापस लाये, अन्यथा


JHARKHAND (JAMSHEDPUR) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू अपने पदभार ग्रहण के बाद आज पहली बार जमशेदपुर पहुंचे, जहां परिसदन में उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया.
‘राज्य भर में काफ़ी बढ़ गये हैं अपराध के आंकड़े’
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने झारखण्ड सरकार पर सीधे तौर पर कई गंभीर आरोप लगाए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य भर में अपराध के आंकड़े काफ़ी बढ़ गये हैं. जमशेदपुर में विगत 11 दिनों से युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस खोज नहीं पाई. जिले की पुलिस भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे रही है. राजधानी रांची में भी बच्चों का अपरहण हुआ था और भाजपा ने रांची पुलिस मुख्यालय को घेरा तो दो दिन के भीतर बच्चे वापस आ गये. ओरमांझी में भी यही हुआ, लेकिन जमशेदपुर के एसएसपी केवल घर से कार्यालय और कार्यालय से घर का सफर करते हैँ. अपराधियों के बीच पुलिस का डर ख़त्म हो चुका है.
‘गृह मंत्री से मुलाक़ात कर झारखण्ड की वर्तमान स्थिति से कराएंगे अवगत’
आदित्य साहू ने मांग की, कि त्वरित कार्रवाई कर पुलिस अपह्त युवा उद्यमी को सकुशल वापस लाये, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ेंगे. वहीँ उन्होंने राज्य सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आदिवासी सरकार में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. महिलाएं असुरक्षित हैँ. राज्य में कोयले की तस्करी हो रही है. क़ानून व्यवस्था चौपट है. राज्य के कई इलाकों में बच्चे लापता हैँ. इसके खिलाफ 27 जनवरी को राज्य के डीजीपी से भाजपा की टीम मुलाक़ात करेगी. साथ ही 28 जनवरी को वो खुद देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करेंगे और झारखण्ड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे.
मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प
वहीं सारंडा को नक्सल मुक्त बनाने के दिशा में चलाये गये ऑपरेशन पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मार्च महीने तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और उसी दिशा में यह सकारात्मक कदम है.
रिपोर्ट : बिनोद केसरी

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित






