IPL vs PSL: राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ सकते हैं दासुन शनाका, PCB की वार्निंग को नहीं दी तवज्जो
खबरों के मुताबिक, शनाका कुरेन की जगह लेंगे, जो ग्रोइन की समस्या के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सैम करन के चोटिल होने के बाद राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है. करन ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा, शनाका ने अपनी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टीम लाहौर कलंदर्स को इस फैसले की जानकारी दे दी है और ट्रांसफर से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.
शानदार फॉर्म में हैं शनाका
शनाका हाल ही में बेहतरीन बल्लेबाजी फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने ओमान के खिलाफ 20 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए. वे एक उपयोगी लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज़ और मीडियम पेस गेंदबाज हैं, जिससे टीम को संतुलन मिलेगा. शनाका इससे पहले आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं. हालांकि, उस सीजन में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था.
पहले भी हुआ ऐसा बदलाव
हाल ही में एक और खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी पीएसएल टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स का रुख किया था, जहां उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया.
राजस्थान की मजबूत विदेशी खिलाड़ी सूची
राजस्थान रॉयल्स के पास पहले से ही मजबूत विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें शिमरॉन हेटमायर, जॉफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









