गिरिडीह में बीमा कर्मियों का नए श्रम कानून के विरुद्ध धरना प्रदर्शन, कहा- बर्दाश्त नहीं की जाएगी केंद्र सरकार की मनमानी
प्रदर्शन का नेतृत्व बीमा कर्मी संघ के सचिव धर्मप्रकाश ने कहा कि केन्द्र सरकार अब मनमानी पर उतर चुकी है. एलआईसी जैसे बीमा सेक्टर में विदेशी पूंजी निवेश की योजना बनाना गलत है.

Jharkhand (Giridih): बीमा सेक्टर में एफडीआई और नए श्रम बिल का विरोध गुरुवार को गिरिडीह में जमकर हुआ. गिरिडीह के ही एलआईसी कार्यालय में कर्मियों द्वारा जमकर विरोध किया गया. इस दौरान सरकारी कार्य ठप कर मोदी सरकार के विरोध में कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया. 
निकाय चुनाव के कारण कर्मी सड़कों पर तो नहीं उतरे, लेकिन विरोध धरना प्रदर्शन कर किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व बीमा कर्मी संघ के सचिव धर्मप्रकाश ने कहा कि केन्द्र सरकार अब मनमानी पर उतर चुकी है. एलआईसी जैसे बीमा सेक्टर में विदेशी पूंजी निवेश की योजना बनाना गलत है. लेकिन बिल लाया जा रहा है और बीमा सेक्टर से जुड़े कर्मियों की नाराजगी का कारण भी यही है.
कहा कि अगर कॉर्पोरेट सेक्टर के हाथों में बीमा चली जाती है तो निश्चित तौर पर इसका खामियाजा हर वर्ग को उठाना होगा. वहीं दूसरी तरफ बीमा कंपनी से भी बड़े पैमाने पर नौकरी खत्म हो जाएगी. इधर प्रदर्शन में अलग-अलग कर्मचारी संगठन के कर्मी शामिल हुए. प्रदर्शन में अनुराग मुर्मू, मृदुल कांति दास, पवन बरनवाल, रिशु कुमारी, कुमारी रंजना समेत कई कर्मी शामिल हुई.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






