लंदन में भारत-पाक हॉकी मुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत पर
नीदरलैंड्स पर जीत से बढ़ा टीम इंडिया का आत्मविश्वास, अब पाकिस्तान के खिलाफ उसी फॉर्म को दोहराने की चुनौती.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण में मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हाल के मुकाबलों में मजबूत टीमों को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और टीम इसी लय को बनाए रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत ने हाल ही में नीदरलैंड्स को हराया था जिससे उनका हौसला काफी ऊपर है |
भारत और पाकिस्तान के बीच यह भिड़ंत लंबे अंतराल के बाद हो रही है। पिछली बार दोनों टीमें 2024 के एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की थी। मौजूदा यूरोपीय दौरे पर भी भारतीय टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शीर्ष टीमों के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल की है, जिससे टीम का मनोबल मजबूत हुआ है।
हालांकि अंक तालिका में भारत अभी निचले पायदान (8) पर है, लेकिन आगामी मैचों में उसके पास स्थिति सुधारने का मौका है। पाकिस्तान के बाद भारत को इंग्लैंड से भिड़ना है और फिर एक बार फिर पाकिस्तान का सामना करना होगा। ऐसे में आने वाले मुकाबले टीम के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









