रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता बने इंद्रजीत सिंह
छात्र संगठन NSUI से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले युवा कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह को आज रांची महानगर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी ने महासचिव सह प्रवक्ता के रुप में नई जिम्मेवारी सौंपी.

Ranchi News: रांची महानगर कांग्रेस कार्यालय में आज युवा नेता सह समाजसेवी इंद्रजीत सिंह को नई जिम्मेवारी के रूप में महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया. इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ,कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस के सचिव शहबाज अहमद ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी.
छात्र संगठन NSUI से इंद्रजीत सिंह ने की अपनी राजनीति की शुरुआत
युवा कांग्रेस के बाद असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) और अब मुख्य मेन विंग में रांची महानगर कांग्रेस में महासचिव सह प्रवक्ता के रूप में इंद्रजीत सिंह को नई ज़िम्मेवारी दी गई. इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जो नई जिम्मेवारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी से तन मन धन के साथ पार्टी के दिशा निर्देश में काम करेंगे. मौके पर उन्होंने रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा को धन्यवाद दिया.
सूबे के तमाम कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं
महासचिव सह प्रवक्ता की नई जिम्मेवारी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे , कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की , स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी , वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, गो आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, युवा आयोग अध्यक्ष कुमार गौरव , पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बनना गुप्ता, खिजरी विधायक राकेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा, बेरमो विधायक अनूप सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश कांग्रेस के सचिव शहबाज अहमद, अमरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह, एन एस यू आई की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि वन्दना, महासचिव संजू चौबे, हटिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष चंदन यादव एव तमाम कांग्रेस नेताओं ने बधाई एव शुभकामनाएं दी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






