मध्यप्रदेश में नेग के 500 रुपए को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उमरिया जिले में एक पति ने नेग के रुपए को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Umaria / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां नेग के 500 रुपए को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह पूरा मामला जिले के कोतवाली थाना इलाके स्थित ग्राम अमड़ी का है. जहां शादी समारोह से लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच नेग के 500 रुपए को लेकर विवाद हो गया.
पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति नरेश बैगा ने गु्स्से में आकर पत्नी शिल्ला बैगा का गला दबाकर हत्या कर दी. इधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच दहशत और आक्रोश का माहौल है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिल्ला बैगा की हत्या करंट लगाकर की गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों पहले शिल्ला अपने मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी जिसके बाद समारोह के दूसरे दिन सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ घर वापस लौट गई. घर वापस आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.
वहीं इस मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को धर दबोचा, पूछताछ के क्रम पहले आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पहले कोर्ट में पेश किया और इसके बाद उसे जेल भेज दिया. 
SDO ने दी पूरे मामले की जानकारी
मामले में जानकारी देते हुए SDO पी एस परस्ते ने बताया कि मृतिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि शिल्ला बैगा की मौत गला दबाने से हुई है. जांच में पाया गया कि मृतिका और उसके पति के बीच पैसों को लेकर वाद-विवाह हुआ था. 25 अप्रैल को भी यह जारी रहा. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पैसों की वजह से विवाद और उसी कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का जुर्म कबूल किया है. फिलहाल आरोपी को जेल भेजा गया है. मामले में उससे पूछताछ की जा रही है और हत्या में संलिप्त सभी सामानों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीहः युवक को दो अज्ञात लोगों ने जबरन खिलाया टैबलेट, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर आदापुर थाना के दरोगा विजय कुमार निलंबित







