गिरिडीह में अपराधियों ने जेवर्स कारोबारी से लूटे 15 लाख के जेवर और नकदी ! पुलिस मामले की जांच में जुटी
गिरिडीह में एक ज्वेलर्स दुकानदार से अपराधियों ने 15 लाख रुपए के जेवर सहित नकदी की लूट की है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह जिले में रविवार देर रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. मामला जिले के हीरोडीह थाना इलाके के जमखोखरो स्थित आनंद पब्लिक स्कूल के पास का है जहां स्थित एक ज्वेलर्स दुकानदार पर अपराधियों ने गोली चलाकर हमला किया और मौके से करीब 15 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर भाग गए.
जानकारी के अनुसार, हिरोडीह थाना क्षेत्र के झालूडीह निवासी पुनीत सोनार और प्रकाश सोनकार कोदम्बरी स्थित अपनी ज्वेलर्स दुकान (वंदना ज्वेलर्स) को रोज की तरह बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे. तभी अचानक जमखोखरो आनंद पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने उनपर हमला बोला.
अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए मौके पर अंधाधुंध करीब 5 राउंड फायरिंग की. इसके बाद सीताराम सोनार के पास मौजूद लाखों रुपये के जेवर लूटकर वे मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया है.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही खोरीमहुआ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जमुआ इंस्पेक्टर ,हिरोडीह थाना प्रभारी घोड़थम्भा ओपी प्रभारी, धनवार थाना प्रभारी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे. और इस दौरान उन्होंने मामले में जांच शुरू की. हालांकि, हीरोडीह थाना पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है वहीं एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि घटना घटित हुई है लेकिन जेवर दुकानदार को डराने के लिए गोली चला है ऐसी कोई खबर नहीं है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमाड़ थाना क्षेत्र में हत्या का हुआ खुलासा, हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार,

गिरिडीह मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती, शामिल हुए मंत्री सुदिव्य सोनू







