घरवालों ने नहीं मनाया 18th Birthday तो...नाराज होकर लड़की ने छोड़ा घर !
बोकारो जिले से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है. जहां एक लड़की अपने घर से सिर्फ इसलिए निकलकर चली गई क्योंकि परिवार वालों ने उसका बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया. परेशान पिता ने थाने में पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.

Jharkhand (Bokaro): सोशल मीडिया में इन दिनों ऐसी-ऐसी खबरे सामने आती हैं जिसे सुनकर या जानकर आप हैरान रह जाते हैं. जैसे कि आपको तो मालूम होगा ही, कि हर किसी के लिए इन दिनों बर्थडे सेलिब्रेट करना आम बात हो गई है लोग अपने घर के छोटे बच्चे हों या बड़े बुजुर्ग...सभी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है. इस दौरान वे अपने रिश्तेदारों, कारीबी-दोस्तों को बुलाते है और उनके साथ इस अच्छे पल को इंजॉय करते हैं. लेकिन बीच हम आपके समक्ष झारखंड के बोकारो जिले से एक ऐसी अजीबो-गरीब खबर सामने लेकर आए हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 6 फरवरी को परिवार वालों द्वारा 18 वर्ष पूरी होने पर जन्मदिन नहीं मनाया गया तो लड़की नाराज होकर घर से निकल गई. इस मामले में लड़की के पिता परेशान होकर थाना पहुंचे और उन्होंने लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. बता, दें, यह पूरा मामला जिले सेक्टर 12 थाना क्षेत्र का है. बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने पहुंचे पिता ने थाने में बताया कि उनकी बेटी 6 फरवरी को 18 वूर्ष की हुई, लेकिन घरवालों द्वारा जन्मदिन सेलिबेट नहीं करने से नाराज होकर वह घर से निकल गई.
हालांकि पिता गणेश चंद्र भट्टाचार्य द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाराज लड़की रानी भट्टाचार्य को सकुशल बरामद कर लिया. इधर, इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए DSP सिटी आलोक रंजन ने देते हुए बताया कि बीते 6 फरवरी को रानी भट्टाचार्य का 18वां जन्मदिन था. उसे उम्मीद थी कि उनके माता पिता उसका बर्थडे अच्छे तरीके से मनाएंगे. लेकिन उसका जन्मदिन घर में ठीक से नहीं मनाया गया. जिससे वह नाराज होकर 7 फरवरी को घर से एक बैग लेकर निकल गई.
इस बीच इधर-उधर भटकते हुए वह अपने टीचर के पास भी गई जिसकी सूचना टीचर ने उसके परिवारवालों को दी. इस के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया. वहीं इस मामले में DSP ने कहा कि बच्ची ने बिल्कुल बचपना जैसी हरकत की थी. आगे उसे समझाने का भी काम किया गया है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







