बोकारो में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर
बोकारो के चास बाईपास रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। तीनों गंभीर घायल हैं। पुलिस कार के टूटे हिस्से से चालक तलाश रही है।

Bokaro Road Accident : बोकारो चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित वैभव होटल के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दामोदर नदी से लौट रहे थे तीनों युवक
घायल युवकों के मुताबिक, तीनों दामोदर नदी से बाइक पर सवार होकर अपने घर सेक्टर-12 लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
टक्कर मारकर कार चालक फरार
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और घायल युवकों ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ने रुककर घायलों की मदद नहीं की और वहां से गाड़ी लेकर भाग निकला।
कार का टूटा हिस्सा मिला, नंबर से होगी चालक की तलाश
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कार का एक टूटा हुआ हिस्सा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस हिस्से पर वाहन का नंबर अंकित है। पुलिस इसी नंबर के आधार पर कार और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...







