रांची में बढ़ता नशे का अवैध कारोबार, खेल मैदान और पार्क जैसे इलाकों में रहेगी विशेष निगरानी
एसएसपी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई, जिसमें सिटी एसपी ग्रामीण एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं कि शहर में ड्रग्स नेटवर्क को चिन्हित कर उसके हॉटस्पॉट पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Ranchi/Jharkhand:रांची में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर अब पुलिस सख्त एक्शन के मूड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के राकेश रंजन ने बैठक में जिले भर में संयुक्त अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। खास बात यह है कि अब कई थानों की पुलिस मिलकर कार्रवाई करेगी और खुद एसएसपी रोजाना इसकी समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान एसएसपी की अध्यक्षता में एक समीक्षा की गई, जिसमें सिटी एसपी ग्रामीण एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं कि शहर में ड्रग्स नेटवर्क को चिन्हित कर उसके हॉटस्पॉट पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जेल से बाहर आए अपराधियों और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों के आरोपियों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया है। पुलिस को मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, खेल मैदान और पार्क जैसे इलाकों में भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा संगठित अपराधियों के खिलाफ निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु एसएसपी की हाई लेवल मीटिंग रोजाना होगी अभियान की समीक्षा ड्रग्स नेटवर्क पर सख्ती हॉटस्पॉट चिन्हित कर होगी कार्रवाई जेल से बाहर अपराधियों पर नजर,एनडीपीएस आरोपियों की होगी मॉनिटरिंगमंदिर, पार्क और पब्लिक प्लेस पर निगरानी नशाखोरी पर लगेगी रोक महिला अपराध मामलों में सख्ती संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







