CBSE OSM सिस्टम की खामीयां बताने वाले 19 वर्षीय युवक को IIT कानपुर ने किया नियुक्त
CBSE OSM सिस्टम की खामीयां बताने वाले 19 वर्षीय युवक को IIT कानपुर ने किया नियुक्त

देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्मों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठाने वाले युवा साइबर रिसर्चर निसर्ग अधिकारी को अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने अपनी साइबर सुरक्षा टीम के साथ जोड़ दिया है। बस 19 साल की उम्र में मिली ये जिम्मेदारी टेक्निकल दुनिया में , काफी चर्चा का विषय बनी हुई है , और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। निसर्ग अधिकारी हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित सुरक्षा कमियों की तरफ इशारा किया। उनका कहना था कि सिस्टम में ऐसी कमजोरियां मौजूद हैं, जिनका गलत इस्तेमाल होने पर मूल्यांकन की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। फिर भी, उन्होंने इन कमियों को सार्वजनिक रूप से दुरुपयोग वाली दिशा में नहीं ले जाया, बल्कि समय पर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को जानकारी देकर , जिम्मेदार रिसर्चर वाला रुख दिखाया।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद डिजिटल परीक्षा सिस्टम की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई। शिक्षा जगत से जुड़े कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम का फैलाव जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उस माहौल में साइबर सुरक्षा को ऐसे ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कई लोगों ने निसर्ग के कदम को तकनीकी जागरूकता का सही उदाहरण कहा, और इसे “सबक” की तरह देखा जा रहा है।
IIT कानपुर के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब C3iHub ने निसर्ग अधिकारी को OSINT और Threat Intelligence Engineer के रूप में नियुक्त किया है। संस्थान की तरफ से बताया गया कि अब वे साइबर खतरों को पहचानने, डिजिटल प्लेटफॉर्मों की सुरक्षा जांच, और रिसर्च से जुड़े कामों में अहम भूमिका निभाएंगे।
टेक्निकल विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि यह नियुक्ति सिर्फ एक युवा रिसर्चर की उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकती है जो Ethical Hacking और Cyber Security के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। इससे एक तरह का संकेत भी मिलता है कि अगर तकनीकी ज्ञान का उपयोग जिम्मेदारी के साथ किया जाए तो वही हुनर बड़े संस्थानों तक पहुंच बना सकता है। डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था के दायरे के लगातार बढ़ते जाने के बीच यह घटना, साइबर सुरक्षा को लेकर संस्थानों की सतर्कता और युवाओं की तकनीकी क्षमता—दोनों को साथ साथ दिखाती नजर आ रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









