दरवाजा खुला नहीं तो हुआ शक, सरकारी कार्यालय को बार-बार बना रहे निशाना
लखीसराय के प्रखंड-अंचल कार्यालय में चोरों ने RTPS ऑफिस समेत अन्य कमरों को निशाना बनाया। सुबह कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजे और खिड़की टूटे मिले। जांच में कंप्यूटर, एलसीडी और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले।


लखीसराय जिले के प्रखंड अंचल कार्यालय में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आया है जहॉ चोरो ने आर टी पी एस ऑफिस से कम्प्यूटर सहित लगे एलसीडी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है जानकारी उस वक्त हुई जब ऑफिस के स्टाफ प्रत्येक दिन की भांति सुवह दस बजे कार्यालय खोलने के लिए पहॅुचे थे।
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची टीम, खिड़की की दीवार भी टूटी मिली
आर टी पी एस कार्यरत सहायक कर्मियों ने बताया कि हर दिन की तरह आंफिस सुवह खोलने के लिए पहॅुचे दरबाजे के बाहरी ताला खोला पर अंदर से दरवाजा नहीं खुला इसकी सूचना हमने नगर थाना और अंचल के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी दिया गया है मौके पर पहॅुचने के बाद जब जबरदस्ती दरबाजा को खोला गया तो देखा कि पिछले दरबाजे का भी ताला तोड़ा गया पास लगे एक खिड़की का दिवाल को तोड़ा गया है । जिसके बाद देखा तो पहले रूम और दुसरे रूम से कई सामग्री चोरो ने चुरा लिया है जांच पड़ताल के बाद पता चला कि बसवन पोप रूम कार्यालय का भी ताला टुटा हुआ उसमे रखे एलसीडी टीवी, सीपीयू डील सेट, सीसको कैमरा, एसईटी एंव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का प्रिंटर चोरो ने चुराया ले गया है। जानकारी के बाद नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
RTPS ऑफिस में तीसरी बार चोरी,
जानकारी के तोर पर बता दे कि इसके पहले भी आर टीपीएस कार्यालय में दो बार चोरी की वारदात हुई इस बार तीसरा चोरी है। बार-बार सरकारी कार्यालय को निशाना बनाए जाने के बाद अब कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि चोर कितने थे और चोरी की गई सामग्री को कहां ले जाया गया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









