ICSE-ISC Results 2026: 100 प्रतिशत अंक लाकर जमशेदपुर की बेटी शांभवी तिवारी बनी नेशनल टॉपर
जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थान सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने पूरे देश में अपना परचम लहराया है, शांभवी ने विज्ञान संकाय में शत-प्रतिशत (100%) अंक प्राप्त कर न केवल शहर, बल्कि पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर 'नेशनल टॉपर' बनने का गौरव हासिल किया है.

Jamshedpur / Jharkhand (Report By- Binod Kesri): 30 अप्रैल 2026 यानी आज सुबह 11 बजे CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. जिसमें जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थान सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने पूरे देश में अपना परचम लहराया है.
दरअसल आपको बता दें, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षा में शांभवी तिवारी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. शांभवी ने विज्ञान संकाय में शत-प्रतिशत (100%) अंक प्राप्त कर न केवल शहर, बल्कि पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर 'नेशनल टॉपर' बनने का गौरव हासिल किया है.
परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही शांभवी के घर और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. उनकी इस उपलब्धि ने पूरे झारखंड राज्य को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है. 12वीं विज्ञान जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में पूर्ण अंक प्राप्त करना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है. 
शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट सहयोग और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शांभवी के पिता राकेश कुमार रमण जो आदित्यपुर स्थित ऑल इंडिया रेडियो में स्टेशन हेड के तौर पर कार्यरत हैं उन्होंने कहा कि यह झारखंड, खासकर कोल्हान क्षेत्र और जमशेदपुर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. ऐसी सफलताऐं युवाओं को प्रेरित करती हैं कि सही दिशा, लगन और सपोर्ट सिस्टम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है.
स्टेट टॉपर्स की लिस्ट में भी कोल्हान का दबदबा
ICSE 10वीं में भी झारखंड के संयुक्त स्टेट टॉपर्स की लिस्ट में भी कोल्हान का बोलबाला
प्रज्ञा सिंह - (99.2%)- जमशेदपुर कॉन्वेंट स्कूल
चितेश सरकार- (99.2%) - संत जेवियर इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, चाईबासा
वेदांग वत्सल- (99.2%) - लोयोला स्कूल, जमशेदपुर
अहान राय- (99.2%)- एलएफएस टेल्को, जमशेदपुर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू दी एक लाख की सहयोग राशि

महिला आरक्षण के नाम पर सड़क पर राजनीतिक ड्रामा कर रही है भाजपा: शिल्पी नेहा तिर्की







