जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, दो नाबालिक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम
जमशेदपुर सुंदरनगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिक युवक की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

Jharkhand (Jamshedpur): सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा के पोटका मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान केड़ो गांव निवासी दुर्गा हेम्ब्रम (15 वर्ष) और मार्शल सोरेन (14 वर्ष) के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाया जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए. इसके अलावा, ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए 'बंपर' (स्पीड ब्रेकर) बनाने की मांग की है.
रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






