घिनौनी करतूत: कुत्ते को मारकर की शराब की तमन्ना पूरी, अब हो गया है फरार
बिहार से एक अमानवीय घटना सामने आई है. शराब के लत का शिकार एक युवक ने कुत्ते को मार डाला. जिससे उसने शराब खरीदने का इंतजाम किया, और अब फरार हो चुका है. वहीं गांव वालों में भी जिसको भी युवक ने झांसा दिया, उनकी तबियत खराब हो चुकी है. पूरे गांव में युवक के प्रति गुस्सा उबल रहा है.

BIHAR (MOTOHARI): बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शराब पीने के लिए पैसे जुटाने की सनक में एक शराबी युवक ने कुत्ते को मार डाला और उसके मांस को खरगोश का मांस बताकर गांव के लोगों को बेच दिया. मामला मधुबन प्रखंड अंतर्गत गरहिया बाजार थाना क्षेत्र के गरहिया गांव का है.
आरोपी की पहचान गरहिया गांव निवासी मंगरु सहनी के रूप में हुई है, जो शराब का आदी बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना वाले दिन उसके पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे. इसी कारण उसने एक अमानवीय साजिश रची. आरोप है कि मंगरु सहनी ने गांव में एक कुत्ते को पकड़कर उसकी हत्या कर दी, फिर शव के टुकड़े कर मांस को खरगोश का बताकर गांव में बेचने लगा. ठंड के मौसम में करीब 15 ग्रामीणों ने इस मांस को खरीदा. आरोपी ने लगभग एक हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मांस बेचकर शराब पी लिया.
मांस खाने के कुछ घंटों बाद कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी. किसी को उल्टी-दस्त, तो किसी को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. कुछ बच्चों की हालत भी खराब हो गई. इसी बीच अगले दिन आरोपी खुद गांव में घूम-घूमकर यह बताने लगा कि उसने खरगोश नहीं, बल्कि कुत्ते का मांस खिलाया है. यह सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया.
विरोध करने पर आरोपी ने ग्रामीणों को धमकियां दीं और फरार हो गया. इसके बाद खोजबीन के दौरान गांव के पास एक बागवानी से कुत्ते का कटा हुआ सिर और पंजे मिला, जिससे आरोपों की पुष्टि हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने गरहिया थाना में लिखित आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की.
गरहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, जबकि गांव में गुस्सा और डर का माहौल बना हुआ है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL क्रिकेट मैच में सट्टा की बुकिंग लेने वाले 6 बुकी को पुलिस ने दबोचा, मिली करोड़ों रुपए की बुकिंग

MP: जमीन विवाद की शिकायत दर्ज कराकर थाने से घर लौट रहे दंपति पर फायरिंग, 2 को ग्रामीणों ने दबोचा, 2 फरार







