JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग बंद, BJP कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद
हजारीबाग में JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने झारखंड बंद के दौरान बाजार बंद कराया। डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया और प्रशासन अलर्ट रहा।

Hazaribagh: रांची में विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में BJP ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद के समर्थन में हजारीबाग में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में घूमकर खुले हुए दुकानों को बंद कराया।
खुली दुकानों को कराया बंद
BJP कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की। इस दौरान कई खुली दुकानों को बंद कराया गया। बंद के दौरान शहर के बाजारों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित होती नजर आईं।
डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर सड़क जाम
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग के डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर भी सड़क जाम कर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद, प्रशासन अलर्ट
बंद और प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। पार्टी की ओर से आंदोलनरत JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...







