भगवान महावीर की जयंती पर गिरिडीह में निकली गई भव्य शोभा यात्रा
भगवान महावीर का 2424 वां जयंती को लेकर सोमवार को गिरिडीह में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया. इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के भक्तों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया.

Giridih (Jharkhand): जैन समाज के 24वें तीर्थंकर और विश्व को अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर का 2424वां जयंती को लेकर सोमवार को गिरिडीह में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया. इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के भक्तों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया.
गाजे बाजे के साथ शहर के बड़ा चौक जैन मंदिर से निकले शोभा यात्रा में एक गाड़ी में जहां भगवान महावीर का तस्वीर सजा था. वहीं दूसरे गाड़ी में बच्चे पांडुलिपि में भगवान महावीर के प्रतिमा को लिए हुए नजर आए. जबकि नन्ही बच्चियों द्वारा भजन के बीच नृत्य पेश किया जा रहा था.
वहीं घोड़ पालकी में भगवान महावीर के अष्टधातु की मूर्ति सजा हुआ था. इस दौरान जैन समाज के भक्तों द्वारा जीयो और जीने दो के जयकारे के साथ भगवान महावीर का जयकारा लगाया. कड़ी धूप के बाद भी भक्तों में भक्ति का उत्साह और उमंग देखा गया. शहर के कई स्थानों से गुजरते हुए शोभा यात्रा वापस जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ.
जहां भगवान महावीर का शांति धारा का पाठ किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया. इधर शोभा यात्रा में अंकित जैन, बिमल जैन, विजय जैन, अजीत सेठी, अरिहंत जैन, नवीन शेट्टी, लोकेश जैन, धीरज जैन के साथ विनीता जैन, हेमलता जैन, तूलिका सरावगी समेत काफी संख्या में जैन समाज के युवाओं, युवतियों और बच्चों ने हिस्सा लिया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमाड़ थाना क्षेत्र में हत्या का हुआ खुलासा, हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार,

गिरिडीह मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती, शामिल हुए मंत्री सुदिव्य सोनू







