गिरिडीह स्थित संतोषी माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारे से गूंज उठा शहर
प्रसिद्ध माता संतोषी मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत सोमवार (27 अप्रैल 2026) को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह स्थित प्रसिद्ध माता संतोषी मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत सोमवार (27 अप्रैल 2026) को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. यह कलश यात्रा शहर के मकतपुर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर निकाली गई जिसमें काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी. इस यात्रा में महिलाएं 301 कलश के साथ शामिल हुईं. 
इस दौरान नगर थाना पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखी. भक्ति के रस में हर भक्त गोटे लगाता नजर आया. माता संतोषी के जयकारे के साथ निकले कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. झूमते नाचते भक्तों की टोली चली जा रही थी. दशकों बाद भव्य रूप में प्रतिष्ठित माता संतोषी मंदिर का दृश्य जहां विहंगम था, वहीं कलश यात्रा भी भक्तिमय स्वरूप में निकला. 
शहर के अलग-अलग चौक चौराहा से निकलने के बाद कलश यात्रा बरगंडा विश्वनाथ मंदिर पहुंचा. जहां कुएं से पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. उसके बाद कलश यात्रा का समापन मंदिर पहुंचकर हुआ. जहां विधि विधान शुरू किए गए. इधर मंदिर की सजावट भी आकर्षक तरीके से किया गया है. 
बता दें, इस यात्रा में आयोजन समिति के सदस्य सतीश साहू, संदीप डांगीच, अमिताभ बॉस उर्फ नॉन्ता दा, दिलीप केसरी, टुनटुन केसरी, राजेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम बरनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल समेत कई सदस्य शामिल हुए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के मिर्जागंज में धूमधाम से मना भामाशाह का जयंती समारोह, सांसद और उद्योगपतियों सहित कई नामचीम ने की शिरकत

सीआईडी ने ट्रेज़री घोटाले मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,मिला एक करोड़ का संदिग्ध लेनदेन







