बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गोड्डा प्रशासन सख्त, Wrong Side चले तो कटेगा चालान
सड़क दुर्घटनाओं के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पुलिस द्वारा कोई भी वाहन उलटे साइड चलते हुए पकड़ा जाता है, तो उसपर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.

Godda, Jharkhand: जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब अलर्ट मोड में आ गया है. आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा देते हैं. एक घटना आज सुबह की है, जिसमें स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराने के बाद एक महिला ने दम तोड़ दिया.
इसी कड़ी में पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं. प्रशासन द्वारा हाईवे पर "Wrong Side Do Not Enter" का स्लाइडिंग बैरियर लगाया गया है, ताकि गलत दिशा से आने-जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई जा सके.
बैरियर पर स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखी गई है कि यदि कोई व्यक्ति चार पहिया या दो पहिया वाहन को रॉन्ग साइड में चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर 1000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में यह पहल की गई है.
पुलिस द्वारा हाईवे पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों को जागरूक और सतर्क किया जा रहा है.
प्रशासन का कहना है कि यह कदम सड़क हादसों को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें, ताकि अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके.
Report By - Prince Yadav
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







